काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कई पदों पर भर्ती, 45 साल तक के अभ्यर्थी 3 मई तक कर सकते हैं आवेदन

 काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कई पदों पर भर्ती, 45 साल तक के अभ्यर्थी 3 मई तक कर सकते हैं आवेदन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी हार्ड कॉपी 6 मई तक जमा की जा सकती है। आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा.

इन सभी पदों के लिए आवेदन करने की अलग-अलग योग्यता निर्धारित है. इसके लिए आवेदन करने के पहले अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन / एलएलबी / सीए / एमबीबीएस एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य करने का अनुभव आवश्यक रूप से होना चाहिए

अभ्यर्थियों के चयन के लिए पदानुसार प्राप्त आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, इंटरेक्शन, प्रेजेंटेशन, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. सबसे आखिरी में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने आवेदन फॉर्म को 06 मई 2023 तक रजिस्ट्रार ऑफिस, रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेल, होल्कर हाउस, बीएचयू वाराणसी (यूपी) के पते पर भेजना होगा.

shiyasat

Related post