इंडियन नेवी में ऑफिसर्स के पदों पर निकली वैकेंसी, 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई
इंडियन नेवी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शॉर्ट सर्विस कमीशन ने इंडियन नेवी में ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोल, जनरल सर्विस, नवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर, पायलट और लॉजिस्टिक्स जैसे 242 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सिलेक्शन पर हर महीने की सैलरी 34 हजार रुपए से लेकर 88 हजार रुपए तक तक सैलरी दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार इंडियन नेवी की https://www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर 14 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

