आईपीएल 2023 के पूरे सीजन में घुटने की चोट से परेशान रहे एमएस धोनी की आज गुरुवार को सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में सर्जरी की गई।

 आईपीएल 2023 के पूरे सीजन में घुटने की चोट से परेशान रहे एमएस धोनी की आज गुरुवार को सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में सर्जरी की गई।

आईपीएल के पूरे सीजन में घुटने की चोट से परेशान रहे एमएस धोनी की आज गुरुवार को सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में सर्जरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की सर्जरी सफल रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आईपीएल 2023 के फाइनल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार ट्रॉफी पर कब्‍जा किया था। दरअसल, गुजरात के खिलाफ पहले ही मैच में एमएस धोनी के घुटने में चोट लग गई थी। चोट के बावजूद उन्‍होंने खेलना जारी रखा और अंतत: टीम को खिताब जिताने में कामयाब रहे। आईपीएल के बाद एमएस धोनी मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। जहां आज गुरुवार सुबह उनके घुटने की सर्जरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की सर्जरी सफल रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सीईओ ने बुधवार को ही कहा था कि धोनी बाएं घुटने की चोट को लेकर डॉक्टर्स से सलाह ली जाएगी। उसी के कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं, काशी विश्वनाथ ने एमएस धोनी को अगले सीजन में सीएसके से रिलीव किए जाने के सवाल पर कहा था कि सच कहूं तो हमने अभी इस बारे में नहीं सोचा है। हम अभी उस स्थिति में नहीं हैं। ये एमएस धोनी पर निर्भर है कि वह आगे क्या फैसला लेते हैं।

shiyasat

Related post